मुझे ज्ञान पसंद था
तो आप ज्ञानी बन कर आये
महाभारत की कथा के माध्यम से
मेरे रोम रोम को रिझाये

आपकी बुद्धि, आपका बल, आपकी मुस्कान, आपका छल
मेरे मस्तीश्क में कुछ ऐसा छपा
आपके अस्तित्व को समझने में ऐसी हुई दीवानी कि
मेरा हर पल आपके विचारो में खपा

आपके प्रेम में, आपको लीलाओ में
हर बार कुछ नई सीख मिली
जितना जानती, जितना समझती
उतना ही आपकी ओर खीची चली

जीवन में ऐसी परिस्थित्या आई
क्रोध, डर, मोह, न्याय, सबकी समझ बिखरी
हर परिस्थिती के पार हो जाने के बाद
आपकी प्रति मेरी श्रद्धा और निखरी

मैंने आपको मित्र के रूप में माना
अपने मन की हर दुविधा को आपसे बाटा
आपको अन्तर्मन में मान कर अनेको प्रश्न पूछे
अंतर्मन के उत्तरो ने मेरे ही विचारो को काटा

एक दिन एक विचार ऐसा आया
बिना देखे, मैंने आपको इतना क्यों माना
क्या आप है या मेरे मन की रची माया
मेरे मन ने इस विचार को आपकी लीला ही जाना

आपने मुझे मेरे विचारो और बंधनो की बेड़ियों से मुक्त करवाया
मैंने आपके प्रति अपना आत्मसमर्पण किया
ना जाने मैंने आपको कितना सताया
लेकिन आपने मुझे सिर्फ प्यार ही प्यार दिया

मुझे लगता था कि
मैने आपको आदर्श मानकर अपना जीवन बुना
परंतु सत्य ये है कि जीवन में ऐसा कुछ हो भी पाया
क्यूकी ‘मेरे कान्हा’ अपने मुझे भक्त के रूप में जाना